फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: उत्तर रेलवे की बैठक में सांसद ने रखा मेरठ में क्रॉसिंग पर यातायात बाधित होने का मुद्दा

Thu, 17 Nov 2022 06:04 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : उत्तर रेलवे की बैठक में सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने मेरठ में क्रॉसिंग पर यातायात बाधित होने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे की बैठक में सांसद ने रखी अपनी बात। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सांसद राजेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल की बैठक हुई। जिसमें सांसद ने मेरठ-दिल्ली रेलवे लाइन मोहिउद्दीनपुर रेलवे स्टेशन के निकट स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर सड़क यातायात लंबे समय के लिए अवरुद्ध होने की बात कही। स्टेशन का तकनीकी निरीक्षण कराकर कंटेनर डिपो में माल गाड़ियों से माल उतारने की ऐसी व्यवस्था बनाई जानी चाहिए, जिससे रेलवे क्रॉसिंग पर सड़क यातायात लंबे समय के लिए अवरुद्ध न हो।

विज्ञापन


उन्होंने कहा मेरठ सिटी मंडी साइडिंग स्टेशन का निर्माण और स्थापना केसरगंज मंडी में की गई थी, जो पुराने शहर से सटा हुआ स्थल है। इसमें ऑफिस, शेडस, प्लेटफार्म और तीन रेलवे ट्रैक निर्मित है। लेकिन यह निर्माण अब उपयोग में नहीं है। यहां पर रेलवे की काफी जमीन भी है। मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन के निकट स्थित इस व्यर्थ पड़े मंडी मालगोदाम स्टेशन का जन आवश्यकताओं के अनुरूप प्रयोग किया जाना चाहिए।

सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि मेरठ महानगर में स्थित पावली खास रेलवे स्टेशन लगभग एक शताब्दी पहले स्टेशन के पश्चिम दिशा में स्थित गांवों के निवासियों की सुविधा के लिए बनाया गया था। स्टेशन की पूर्व दिशा में मोदीपुरम, पल्लवपुरम इत्यादि कॉलोनियों की लगभग दो लाख की आबादी है। इनको पावली खास स्टेशन पहुंचने के लिए रेलवे लाइन पार करनी पड़ती है, जहां रेलवे फाटक बंद होने पर जाम लगा रहता है। इस कारण अनेक बार यात्रियों की ट्रेन भी छूट जाती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: सेवानिवृत्त DIG के बेटे को बचाने के लिए बड़ा खेल, पुलिस ने मैनेजर को सौंपी पंप की चाबी, ये है मामला
विज्ञापन


इसके अलावा मेरठ-हापुड़-बुलंदशहर होते हुए मथुरा के लिए एक नई ट्रेन चलाये जाने की मांग की। रेलवे की जमीनों को कब्जा मुक्त किए जाने और मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन व मेरठ कैंट रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण किए जाने की भी मांग की।

यह भी पढ़ें: खतौली उपचुनाव: बयानबाजी तेज, मदन भैया पर मंत्री संजीव बालियान का सियासी हमला, कह डाली बड़ी बात

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें