मेरठ में पहली बार किसी विभाग में सांसद कार्यालय का शुभारंभ किया गया है। यहां बैठकर सांसद आमजन की समस्याओं सुनकर उनका निस्तारण कर सकेंगे। सीडीओ शशांक चौधरी की पहल पर यह कार्यालय बनाया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मेरठ में पहली बार किसी विभाग में सांसद अपना कार्यालय चलाएंगे। शहर के विकास भवन स्थित ग्राम्य विकास अभिकरण कार्यालय में मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी की पहल पर सांसद सुविधा केंद्र की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन
सीडीओ शशांक चौधरी ने बताया कि उन्हें यह आइडिया एक्ट में पढ़ कर आया। उन्होंने कहा कि सांसदों के भी विधायक निधि से संबंधित कई प्रश्न होते हैं। जिसके लिए वह कई बार फोन के माध्यम से संपर्क करते हैं। अब उन्हें विकास भवन में कार्यालय की सुविधा दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि अब इन समस्याओं को वह कार्यालय में बैठकर निस्तारण कर सकेंगे और हमें भी गाइडलाइन दे सकेंगे। इसका शुभारंभ सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने दोपहर तीन बजे किया। वहीं सीडीओ शशांक चौधरी की इस पहल की खबू सराहना भी की जा रही है।