फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हस्तिनापुर पहुंचे सांसद चंद्रशेखर, कार्यकर्ताओं संग की बैठक

विज्ञापन
हस्तिनापुर में में पीडब्लूडी के अतिथि गृह में कार्यकर्ताओं से बातचीत करते सांसद चंद्रशेखर आजाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर (मेरठ)। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर बृहस्पतिवार रात करीब 9:00 बजे हस्तिनापुर स्थित लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अतिथि गृह पहुंचे। उनके आगमन की सूचना पर पहले से ही बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता वहां मौजूद रहे। सांसद के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

अतिथि गृह में सांसद चंद्रशेखर ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। सांसद हस्तिनापुर में रात्रि प्रवास करेंगे और शुक्रवार सुबह मेरठ के लिए रवाना होंगे। उनके ठहरने की व्यवस्था पीडब्ल्यूडी अतिथि गृह में की गई है।
विज्ञापन


बैठक से पूर्व सांसद ने पार्टी कार्यकर्ता अरविंद कुमार से मुलाकात कर उनके पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि आजाद समाज पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में हमेशा उनके साथ खड़ी है। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इसके बाद सांसद अपने कक्ष में पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से अलग-अलग मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। सांसद चंद्रशेखर का हस्तिनापुर में यह पहला दौरा है, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन


सांसद के आगमन को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था के तहत राजस्व विभाग की ओर से नायब तहसीलदार नितेश सैनी मौजूद रहे। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बल अतिथि गृह परिसर और आसपास तैनात रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें