फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शोभित विवि व राष्ट्रीय प्रतिभूति बाजार संस्थान के बीच समझौता ज्ञापन पर हुए हस्ताक्षर

विज्ञापन
मोदीपुरम - शोभित विवि में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करते।
विज्ञापन
मोदीपुरम। शोभित विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय प्रतिभूति बाजार संस्थान के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। एमओयू के कुलसचिव डॉ. गणेश भारद्वाज और एनआईएसएम के जनरल मैनेजर संजीव बजाज ने प्रक्रिया पूरी कराई। इस समझौते के तहत छात्रों को प्रतिभूति बाजार (सेक्योरिटीज मार्केट) से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा और उन्हें एनआईएसएम प्रमाण पत्र प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। विश्वविद्यालय भविष्य में इस प्रमाणपत्र को पाठ्यक्रम में अनिवार्य बनाने जा रहा है ताकि प्रत्येक छात्र उद्योग-अनुकूल कौशल और ज्ञान के साथ तैयार हों। कुलपति प्रो. वीके त्यागी ने कहा कि यह साझेदारी छात्रों को वैश्विक मानकों के अनुसार कौशल और ज्ञान प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। संजीव बजाज ने कहा कि इस साझेदारी से छात्रों को प्रतिभूति बाजार के क्षेत्र में सशक्त प्रशिक्षण और प्रमाणपत्र हासिल करने का अवसर मिलेगा। डॉ. अभिषेक डबास यह प्रशिक्षण और प्रमाणपत्र हमारे वित्तीय पृष्ठभूमि वाले छात्रों के लिए भविष्य की प्लेसमेंट और करियर अवसरों में सहायक साबित होगा। इस दौरान प्रो. डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, डॉ. विकास गुप्ता, डॉ. नेहा वशिष्ठ, डॉ. दिव्या प्रकाश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें