फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संगीत नाटक अकादमी और सुभारती विश्वविद्यालय के बीच समझौते पर हस्ताक्षर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन और नई पीढ़ी तक उसके प्रभावी प्रसार के उद्देश्य से संगीत नाटक अकादमी और सुभारती विश्वविद्यालय के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। लखनऊ स्थित पर्यटन सभागार में समझौता संपन्न हुआ, जिसे भारतीय शास्त्रीय संगीत, कथक नृत्य तथा लोक कलाओं के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन




समारोह में उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह और उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक आशीष कुमार उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्कृति मंत्री ने कहा कि सुभारती विश्वविद्यालय के साथ इससे पहले भी तीन एमओयू किए जा चुके हैं और यह नया सहयोग सांस्कृतिक संरक्षण एवं शैक्षणिक अनुसंधान के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा। सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रमोद कुमार शर्मा ने उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह समझौता भारतीय संगीत, नृत्य और नाट्य परंपराओं के संरक्षण तथा शोध को नई दिशा प्रदान करेगा। विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. शल्या राज ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए इस साझेदारी को सांस्कृतिक संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें