संवाद न्यूज एजेंसी
फलावदा। क्षेत्र में किसानों के नलकूपों से मोटर चोरी की वारदातें लगातार हो रही हैं। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने इन घटनाओं का संज्ञान लिया है। उन्होंने पुलिस को चोर गैंग को पकड़कर घटनाओं का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।
फलावदा थाना क्षेत्र के जंगल में मोटर चोर गैंग काफी समय से सक्रिय है। बदमाश नैडू पिलौना नंगला हरेरू और बड़ा गांव जैसे क्षेत्रों में नलकूपों को निशाना बना रहे हैं। किसानों का कहना है कि बार-बार चोरी होने के बावजूद पुलिस बदमाशों को पकड़ नहीं पा रही है। पीड़ितों ने पुलिस को सूचना देना बंद कर दिया है। उन्होंने नलकूपों की सुरक्षा रामभरोसे छोड़ दी है। नगर के दो भाजपा नेताओं के नलकूपों पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज हुई, पर पुलिस खाली हाथ है। बृहस्पतिवार को कप्तान बीबीजीटीएस मूर्ति ने फिर से इन वारदात पर संज्ञान लिया।