सरधना। दिल्ली निवासी शिव शंकर पुत्र शिवचंद अपनी पुत्री से मिलने सरधना आ रहे थे। उनकी बेटी क्षेत्र के एक शिक्षण संस्थान में बीएड की पढ़ाई कर रही है। शुक्रवार को वह बाइक से सरधना के लिए निकले थे। भलसोना गांव के निकट सड़क पर अचानक घोड़े आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घोड़ों से बचने के प्रयास में सामने से आ रही वैगनआर कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल भिजवाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना से संबंधित जानकारी एकत्र की। हादसे के चलते कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। संवाद