फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। मेरठ-बड़ौत मार्ग पर हिंडन नदी के निकट तेज रफ्तार किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार बागपत के छपरौली निवासी मुनव्वर घायल हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मुनव्वर सोमवार देर रात मेरठ से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। मेरठ-बड़ौत मार्ग पर हिंडन नदी के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार किसी वाहन उसकी बाइक में टक्कर मारकर फरार हो गया। टक्कर लगने से वह बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गया। पीछे से आ रहे वाहन चालकों ने एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल पहुंचाया। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें