फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। मेरठ-करनाल हाईवे पर पांचली बुजुर्ग के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार इनाम पुत्र सैफुद्दीन निवासी थाना भवन घायल हो गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इनाम सरधना में किसी काम से आया था। शनिवार शाम वह अपने घर लौट रहा था। वह मेरठ-करनाल हाईवे पर पांचली बुजुर्ग के पास पहुंचा तो पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने उसे साइड मार दी। वह रोड गिरकर घायल हो गया। आरोपी वाहन चालक मौके से अपना वाहन लेकर भाग गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी गौरव सिंह का कहना है कि मामला जानकारी में नहीं है। तहरीर आने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें