फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। हस्तिनापुर रोड स्थित गंगनहर पुल पर बुधवार को शाम के समय रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया। सोहराब गेट डिपो से बिजनौर जा रही रोडवेज बस में चालक सहित 66 सवारियां थीं। बस हस्तिनापुर रोड स्थित गंगनहर पुल पर पहुंचीं तो बस और बाइक की भिडंत हो गई। इसमें मीरापुर के ठठेरे वाला मोहल्ला निवासी साजिल घायल हो गया। साजिल किसी काम से बहसूमा की ओर से मवाना आ रहा था। बस चालक बस को मौके पर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने घायल साजिल को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। इस मामले में फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें