दौराला। पंजाब से दिल्ली जा रही कालका एक्सप्रेस बुधवार दोपहर करीब एक बजे दौराला रेलवे स्टेशन पर अचानक रुक गई। ट्रेन के करीब आधा घंटा खड़े रहने से यात्री परेशान रहे।रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि सिग्नल सिस्टम की मरम्मत कार्य के चलते ट्रेन को अस्थायी रूप से रोका गया। जानकारी मिलते ही यात्रियों ने राहत की सांस ली और स्थिति सामान्य हो गई। सिग्नल प्रणाली की नियमित जांच और मरम्मत के दौरान ट्रेनों को कुछ समय के लिए रोका जाता है ताकि किसी प्रकार की तकनीकी समस्या से बचा जा सके और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित रहे। करीब आधा घंटा रुकने के बाद कालका एक्सप्रेस दोबारा दिल्ली के लिए रवाना हो गई। संवाद