फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अज्ञात वाहन की साइड लगने से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर (मेरठ)। मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव गोटका के पास अज्ञात वाहन की साइड लगने से बाइक सवार अभिजीत घायल हो गया। आसपास मौजूद राहगीरों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि आरोपी वाहन चालक मौके से वाहन लेकर भाग गया।
विज्ञापन

थानाभवन निवासी अभिजीत बाइक पर सवार होकर मेरठ से शामली की ओर जा रहा था। वह गोटका गांव के पास पहुंचा तो पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उसे साइड मार दी। साइड लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। थाना प्रभारी गौरव सिंह का कहना है कि मामला जानकारी में नहीं है। तहरीर आने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें