फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गंगनहर पटरी मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी और बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट- दिल्ली के ध्यानार्थ
विज्ञापन

-
दिल्ली के दंपती धार्मिक कार्य के लिए हरिद्वार जा रहे थे
संवाद न्यूज एजेंसी
जानी खुर्द(मेरठ)। चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग स्थित सिवाल खास गंगनहर पुल के पास बृहस्पतिवार की रात दिल्ली से हरिद्वार जा रहे बाइक सवार परिवार को किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक मनोज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और छह माह का मासूम बच्चा घायल हो गए।
दिल्ली के सदरपुर में रहने वाले मनोज कुमार (30) बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे पत्नी अनिता और छह माह के पुत्र शिवम के साथ बाइक द्वारा किसी धार्मिक कार्य के लिए हरिद्वार जा रहे थे। जैसे ही वह जानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिवाल खास गंगनहर पुल के समीप पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों परिजन सड़क पर गिरे। हादसे में मनोज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया और मनोज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुट गई है। घटना की तहरीर नहीं मिली है। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर आ गए थे।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें