मवाना। परीक्षितगढ़ मार्ग पर सोमवार दोपहर किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया है।
गांव सठला निवासी अनीस बाइक से मवाना से गांव लौट रहा था। दूध प्लांट के पास सामने से आ रही कार से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद कार चालक वाहन सहित फरार हो गया। राहगीरों ने घायल अनीस को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।