फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नौचंदी मेले में गूंजे माता के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नौचंदी मेले के पटेल मंडप में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ बुधवार को माता की चौकी के साथ हुआ। देर रात तक लोग मां के भजनों पर झूमते रहे।गायक शीतल पांडेय ने मेरी सेवा करो कुबूल शेरों वाली मां...जैस भजन सुनाकर सभी को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

पंडित दुर्गेश शर्मा ने नवग्रह पूजन से शुरूआत की। मंडल के महंत गोपाल भारद्वाज ने मां भगवती, गणेश आदि का पूजन कराया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने ज्योति प्रज्ज्वलित की। इस दौरान मेरे घर में कोई कमी नहीं, बस तेरा आना बाकी है..., राम के थे, राम के हैं, राम के रहेंगे...और तेरी तुलना किससे करू मां...जैसे भजन गाए गए। पटेल मंडप माता के जयकारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, जिलाध्यक्ष हरवीर पाल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद, जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, सीडीओ नूपुर गोयल, एसएसपी अविनाश पांडे, अपर मुख्य अधिकारी विध्यांचल कुशवाहा, नौचंदी मेला संचालन समिति के सदस्य सरबजीत कपूर, नरेंद्र राष्ट्रवादी, नासिर सैफी, अंकुर गोयल, प्रतीश ठाकुर, संजय जैन, राकेश गौड़, अजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें