फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मदर्स डे' से पहले माता-पिता को मिला ऐसा तोहफा, मां की आंखों में भर आए खुशी के आंसू

Sat, 11 May 2019 09:11 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
अपनी बेटी से मिलकर बहुत खुश हुए माता-पिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

करुणा सेवा आश्रम बड़िया ने पंजाब में रहने वाले माता-पिता को मदर्स-डे से पूर्व उनकी लाडली से मिलवा कर बड़ा तोहफा दिया। कई माह से परिवार से बिछड़ी लाडली को पाकर मां ने उसे गले से लगा लिया। इस दौरान मां की आंखों में खुशी के आंसू भर आए।

विज्ञापन


बिजनौर के नजीबाबाद रेलवे स्टेशन क्षेत्र में तीन माह पूर्व लावारिस घूम रही 25 वर्षीय मानसिक रूप से बीमार युवती को बड़िया क्षेत्र में रहने वाले समाजसेवी युवकों दीदार सिंह, इंदरजीत सिंह, सुखपाल सिंह, परमात्मा और बंटी ने करुणा सेवा आश्रम के सुपुर्द कर दिया। करुणा सेवा आश्रम की सिस्टर सिल्वी और सिस्टर सचिवा ने युवती का लालन-पालन किया। धीर-धीरे युवती करुणा सेवा आश्रम में घुल मिल गई। मां तुल्य सिस्टर का प्यार मिलने से युवती बीमारी से उभरने लगी। हाल ही में युवती ने करुणा सेवा आश्रम की सिस्टर सिल्वी को अपने परिजनों के बारे में बताया उसे मोबाइल नंबर भी याद आ गया। करुणा सेवा आश्रम ने तत्काल परिजनों से संपर्क किया। 

तरनतारन पंजाब के गांव बोगीवाला निवासी सुखदेव सिंह और इंदर कौर को जब यह पता चला कि उनकी लाडली जीवित है और करुणा सेवा आश्रम में सुरक्षित है। माता-पिता तुरंत नजीबाबाद पहुंचे। शनिवार को मां ने बेटी को गले लगा लिया। माता-पिता के लिए मदर्स-डे से पूर्व बेटी के रूप में मिला तोहफा उनके लिए यादगार खुशी का पल बन गया। मां-बेटी एक-दूसरे से गले मिलीं। मां की ममता और दुलार के बीच आंसुओं से दोनों के दामन नम हो गए। परिजनों ने आश्रम तक युवती को पहुंचाने वाले युवकों और आश्रम संचालकों का दिल से आभार व्यक्त किया। माता-पिता अपनी लाडली को साथ लेकर पंजाब के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें