फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी को दिल्ली से अगवा कर मवाना में बेचा, बरामद

विज्ञापन
8बी-दिल्ली कालका मंदिर से अपहरण करके लाई गई महिला को ले जाती उसकी मां व अन्य परिजन। (मवाना) - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
मां-बेटी को दिल्ली सेे अगवा कर मवाना में बेचा, बरामद
विज्ञापन

मवाना(मेरठ)। दिल्ली के कालका मंदिर में बीते अप्रैल में प्रसाद चढ़ाने आई महिला का एक युवक ने नशीला पदार्थ खिलाकर अपहरण कर लिया। इसके बाद उसने दोनों को मवाना के कूड़ी गांव कमालपुर निवासी एक युवक को बेच दिया। होश में आने के बाद महिला ने पूरे मामले की जानकारी दी। इस पर युवक ने महिला की फोन पर उसके भाइयों से बात कराई। इसके बाद दिल्ली पुलिस को लेकर पहुंचे भाई महिला को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नई दिल्ली के गांव जमरुदपुर निवासी सतपाल सिंह ने अपनी बेटी की शादी ग्रेटर कैलाश प्रथम दक्षिण दिल्ली निवासी एक युवक से की थी। महिला के छह वर्षीय बेटी भी है। बताया कि बीती 22 अप्रैल को महिला अपनी बेटी के साथ दिल्ली के कालका मंदिर में प्रसाद चढ़ाने गई थी। वहां एक युवक ने प्रसाद में नशीला पदार्थ खिलाकर मां-बेटी का अपहरण कर लिया। उक्त युवक ने कुछ दिन पहले महिला व उसकी बेटी को कूड़ी कमालपुर निवासी एक युवक को 1 लाख 20 हजार रुपये में बेच दिया। होश में आने के बाद महिला ने युवक को मामले की जानकारी दी। इस पर युवक ने मानवता दिखाते हुए फोन पर महिला की उसके भाई से बात कराई। उसका भाई बुधवार को ग्रेटर कैलाश प्रथम थाना पुलिस के एसआई धर्मवीर सिंह के साथ मवाना थाने पहुंचे। पुलिस ने महिला व उसकी बेटी को भाई के सुपुर्द कर दिया। पुलिस का कहना है कि तबीयत ठीक हो जाने पर महिला को दोबारा बुलाया जाएगा। मुजफ्फरनगर निवासी आरोपी युवक की गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं, थाना प्रभारी विनय कुमार आजाद ने बताया कि महिला की दिल्ली स्थित थाने में 25 अप्रैल को गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। उसके पूरी तरह होश में आने के बाद आरोपी युवक के घर दबिश दी जाएगी और कूड़ी कमालपुर निवासी युवक के रुपये दिलाए जाएंगे। वहीं, मां-बेटी के थाने में पहुंचते ही भाइयों व पिता ने महिला तथा उसकी बेटी को गले लगा लिया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें