फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर मां बेटे पर हमला, ज्वलशील पदार्थ फैंका, युवक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। गांव निलौहा में बृहस्पतिवार तड़के करीब 3 बजे घर में घुसे बदमाशों ने मां बेेटे पर हमला कर घायल कर दिया। किसी ज्वलनशीन पदार्थ को युवक पर डाले जाने से युवक झुलस गया। जिसको इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव निलौहा निवासी महकार सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि सुबह करीब तीन बजे उसके भाई ब्रह्मकार के घर में दो अज्ञात बदमाश घुस गए। ब्रह्मकार की पत्नी कमलेश ने उन्हें देखकर शोर मचा दिया। बदमाशों ने कमलेश पर धारदार और नुकीले हथियार से कनपटी व सिर पर वारकर घायल कर दिया। भतीजा नितिन आया तो बदमाशों ने उस पर कोई ज्वलनशील पदार्थ फेंका। जिससे नितिन का शरीर कई स्थान से जल गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उपचार के बाद महिला को घर भेज दिया, नितिन को मेरठ रेफर कर दिया। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें