यूपी के मेरठ में ससुराल वालों पर डकैती डालने और परिवार की युवती से दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के आरोप लगे हैं। आरोप है कि हमले में मां-बेटी चाकू लगने से घायल हो गईं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि उसके बेटे की शादी तीन साल पहले हापुड़ की एक युवती से हुई थी। आठ माह पहले दंपति में विवाद होने पर पुत्रवधू मायके चली गई थी। जिसके बाद विवाहिता ने दहेज का मुकदमा दर्ज करा दिया। यह मामला कोर्ट में चल रहा है।
पढ़ें : मां को किया कमरे में बंद, बेटी को बंधक बनाकर सामूहिक बलात्कार
पीड़ित के अनुसार सोमवार शाम उसकी पत्नी और दो बेटियां घर पर थीं। इस बीच उसका समधी, उसके दो बेटे और दो अन्य युवक चाकू, तमंचे लेकर घर में घुस आए। कोर्ट में चल रहे मुकदमे में तारीख पर नहीं आने का सबक सिखाने की धमकी देते हुए पत्नी और बेटी को कमरे में बंधक बनाकर पीटा और सारी ज्वैलरी उतरवा ली। विरोध करने पर चाकू से हमला बोल दिया।
आरोप है कि एक आरोपी ने उसकी दूसरी बेटी को कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवती को घायल कर दिया। आरोपी 50 हजार रुपये और सोने की ज्वैलरी के अलावा दहेज का सामान जबरन मिनी ट्रक में भरकर ले गए। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला दोनों पक्षों में दहेज का मुकदमा कोर्ट में चल रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के घर भी पुलिस टीम भेजी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/