मवाना। कस्बे के एक मोहल्ला में एक युवती के साथ युवक द्वारा लगातार छेड़छाड़ की जा रही थी। 15 अक्तूबर को भी आरोपी ने युवती के साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर आरोपी, उसके पिता और माता ने पीड़िता को धमकी दी।
युवती की मां ने मवाना थाने पर तहरीर दी। आरोप है कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे आरोपी अपने पिता व मां के साथ धारदार हथियारों से लैस होकर पीड़िता के घर में घुस आए और हमला कर दिया। उन्होंने पीड़िता की गर्दन पर चाकू से वार किया और सिर पर चोट पहुंचाई। पीड़िता को बचाने आई उसकी बेटी के साथ भी मारपीट की गई। हमलावर पीड़िता का नया मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस एफआईआर दर्ज के कार्रवाई करेंगी।