अवैध ऑटो और ई-रिक्शा शहर की यातायात व्यवस्था के लिए चुनौती बनी हुई है। शहर में जिन मुख्य स्थानों पर ये सड़क पर खड़े होते हैं वहां सबसे ज्यादा जाम लगता है।
शुक्रवार को भी शहर में अलग-अलग अलग स्थानों पर जाम की समस्या बनी रही। लालकुर्ती पैठ बाजार से जीरो माइल तक पिछले दस दिन से लगातार जाम लग रहा है। यही हाल जीरो माइल चौराहे से बेगमपुल चौराहे तक का है। यहां सड़क के दोनों तरफ अवैध तरीके से ई-रिक्शा, ऑटो और सिटी बसें खड़ी होती हैं। दिल्ली रोड पर भैसाली बस अड्डा, केसरगंज, रेलवे रोड चौराहा, मेट्रो प्लाजा पर भी जाम लगा रहा। फुटबाल चौक से लेकर बागपत रोड पर दोपहर के समय वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। घंटाघर, खैरनगर बाजार, कबाड़ी बाजार, सराफा बाजार में भी शाम के समय वाहन जाम में फंस गए। हापुड़ अड्डा चौराहे से लेकर भूमिया के पुल तक भी वाहन चालक परेशान होते रहे। हापुड़ रोड पर एल ब्लॉक तिराहे पर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी होने के बावजूद लगातार जाम लगा रहा है।