मॉर्निंग रेड में 11 जगह बिजली चोरी पकड़ी
मेरठ। पीवीवीएनएल एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के आदेश पर चल रही मॉर्निंग रेड में लगातार बिजली चोरी पकड़ी जा रही है। रविवार को विद्युत नगरीय वितरण खंड तृतीय सचिन कुमार के नेतृत्व में लिसाड़ी रोड, खत्ता रोड और लिसाड़ी गेट आदि स्थानों पर सुबह 5 बजे मॉर्निंग रेड डाली गई। सचिन कुमार ने बताया कि इस दौरान 11 जगहों पर केवल डालकर बिजली चोरी होते हुए पकड़ी गई। बिजली चोरी करने वाले लोगों के खिलाफ विद्युत थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। एमडी ने कहा कि बिजली चोरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मॉर्निंग रेड जारी रहेगी।