फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सहजन दिवस पर छात्राओं को बांटे मोरिंगा के पौधे

विज्ञापन
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सहजन दिवस मनाते वन विभाग स्रोत विभाग
विज्ञापन
हस्तिनापुर। सहजन दिवस के अवसर पर मंगलवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं और शिक्षकों को सहजन (मोरिंगा) के पौधे वितरित किए गए। इसके पोषण, औषधीय और पर्यावरणीय महत्व की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने कहा कि सहजन का नियमित सेवन शरीर के लिए बेहद लाभकारी है। इसका अधिक से अधिक रोपण पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभा सकता है। सहजन एक बहुउपयोगी वृक्ष है, जिसकी पत्तियां, फलियां और फूल प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, विटामिन तथा अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसका उपयोग कुपोषण दूर करने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव में किया जाता है। इसके साथ ही सहजन का पौधा कम पानी में भी आसानी से विकसित हो जाता है। शिक्षिकाओं ने जागरुक करते हुए कहा कि प्रत्येक छात्रा अपने घर या आसपास कम से कम सहजन का एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करें।

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सहजन दिवस मनाते वन विभाग स्रोत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें