फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के छह से ज्यादा युवा बने पीसीएस

Sat, 23 Feb 2019 02:24 AM IST
Gaurav sharma न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मेरठ के छह से ज्यादा युवाओं को शनिवार को यूपीपीसीएस 2016 के फाइनल रिजल्ट में सफलता हाथ लगी है। इनकी सफलता पर परिजनों और परिचितों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

गांवड़ा गांव के धनीराम का जिला गन्ना अधिकारी बने हैं। उनके पिता हरवीर सिंह होमगार्ड हैं। मां मनकौर देवी गृहणी हैं। पत्नी विनीता अध्यापिका हैं। शास्त्रीनगर के शेरगढ़ी निवासी प्रवेश नायब तहसीलदार बने हैं। उनके पिता निरंजन सिंह और मां ओमवती देवी हैं। प्रवेश कुमार को पहली बार में ही यह सफलता मिली है। किठौर निवासी वैशाली अहलावत का चयन नायब तहसीलदार केपद पर हुआ है। वह फिलहाल शामली में सप्लाई इंस्पेक्टर के पद पर हैं। उनके पिता महक सिंह अहलावत किसान हैं। माता रमा अहलावत गृहणी हैं। जागृति विहार के रहने वाले डॉ. जनेंद्र सिंह का नायब तहसीलदार केपद पर चयन हुआ है। वह कोचिंग सेंटर चलाते हैं। गंगानगर ग्लोबल सिटी निवासी पंकज निर्वाण असिस्टेंट कमिश्नर बने हैं। पंकज के पिता रणपाल सिंह रिटायर्ड प्रिंसिपल हैं। मां रेखा सिंह ग्रहणी हैं। पत्नी चारू सांगवान गढ़ रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में प्रबंधक हैं। वर्तमान में पंकज उपायुक्त उद्योग बुलंदशहर-हापुड़ के पद पर कार्यरत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें