एक सेंटर पर पांच सौ से ज्यादा अभ्यर्थी नहीं दें पाएंगे बीएड परीक्षा
मेरठ। 29 जुलाई को 108 केंद्रों पर होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा में एक केंद्र पर 500 से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा नहीं दे पाएंगे। सीसीएसयू को सभी नौ जिलों के 108 सेंटरों के नाम भेजने हैं।
बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन इस बार लखनऊ विवि करा रहा है। कोविड-19 के कारण बीएड प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। अब लखनऊ विवि ने 29 जून को परीक्षा कराने की घोषणा की है। मेरठ और सहारनपुर मंडल के सभी जिलों में 12-12 परीक्षा केंद्र बनेंगे। इनकी सूची लखनऊ विवि को भेजी जा रही है। दूसरे जिलों से समन्वय बनाने के लिए इस बार क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी को भी जिम्मेदारी दी गई है। शिक्षा डीन प्रो. पीके मिश्रा ने बताया कि सूची फाइनल की जा रही है।