मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को कॅरिअर काउंसिलिंग एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा हुनर हाट-एम्पावरिंग द स्किल प्रदर्शनी लगाई गई। मुख्य अतिथि प्रो. नीना बत्रा, विशिष्ट अतिथि प्रो. छाया तेवतिया व डॉ. शैलजा ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 40 स्टॉलों पर छात्राओं ने सोया, जेल, बीसवैक्स, डेकोरेटिव व नक्काशीदार मोमबत्तियां प्रदर्शित कर बेचीं। 100 से अधिक छात्राओं ने प्रदर्शनी में भाग लिया। संयोजिका डॉ. ममता सिंह ने पैकिंग, मार्केटिंग, ब्रांडिंग व सोशल मीडिया के गुर सिखाए। प्रो. नीना बत्रा ने कहा कि ये मोमबत्तियां छात्राओं के सपनों की रोशनी हैं। मुख्य वक्ता विभाग की भूतपूर्व छात्रा एवं संगीत प्रवक्ता बबीता ने कहा कि भारतीय संगीत में गुरु का स्थान माता-पिता से भी ऊपर है। प्रो. अंजुला राजवंशी, प्रो. अर्चना रानी, विभागाध्यक्ष डॉ. किरन शर्मा, डॉ. उपासना सिंह सहित अन्य उपस्थित रहीं। आयोजक डॉ. स्वाति शर्मा तथा सहयोगी हेमंत शुक्ला, सुमन, रुकैया, सिम्मी, कविता, तनुषी रहे।