फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पूर्व प्रधान के निधन से जुलेढ़ा में शोक

विज्ञापन
सरधना। पूर्व प्रधान विनोद त्यागी का फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
सरधना। गांव जुलेढ़ा के पूर्व प्रधान विनोद त्यागी का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। विनोद त्यागी के भतीजे रोहित त्यागी ने बताया कि वह पिछली योजना में ग्राम प्रधान रहे थे। कार्यकाल के दौरान उन्होंने सभी को साथ लेकर गांव में कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक विकास कार्य कराए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग लेकर गांव के विकास को गति दी। सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका के कारण वह क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे। वह दौराला मिल में तौल अधिकारी के पद पर भी कार्य कर चुके थे। बुधवार शाम गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में आसपास के गांवों के लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें