फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूंछ का बेटा टोनी पौड़ी में सरेंडर, मुजफ्फरनगर में कुर्की  

Thu, 22 Feb 2018 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जैसा अंदेशा था, वैसा ही हुआ। परतापुर के सोहरका दोहरे हत्याकांड में मेरठ पुलिस को एक और झटका लगा। हत्याकांड की साजिश रचने में नामजद मुजफ्फरनगर के मथेड़ी गांव निवासी सुशील मूंछ के घर की पुलिस टीम ने बुधवार को कुर्की की तो वहीं, मूंछ के साथ नामजद उसके बेटे टोनी ने पौड़ी गढ़वाल की कोर्ट में पुराने मुकदमे में जमानत तुड़वाकर सरेंडर कर दिया। दोनों पर 25-25 हजार का इनाम होने के बावजूद पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई।
विज्ञापन

जमानत तुड़वाकर जेल गया टोनी 
सुशील मूंछ का बेटा टोनी उर्फ मंजीत बुधवार को पौड़ी गढ़वाल की सीजेएम कोर्ट में सरेंडर हो गया। बताया गया कि आठ जून 2017 को लक्ष्मण झूला ऋषिकेश पर टोनी ने फायरिंग कर दी थी। जिसका मुकदमा थाना लक्ष्मण झूला में दर्ज था। टोनी मौके से गिरफ्तार हो गया था। बुधवार को इसी मुकदमे में टोनी जमानत तुड़वाकर जेल गया है। सहायक अभियोजन अधिकारी श्रद्धा रावत ने बताया कि मंजीत उर्फ टोनी ने सीजेएम सुधीर कुमार की अदालत में आत्मसमर्पण किया। न्यायालय ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा है। 
21 थानों की पुलिस फोर्स पहुंची
एसपी क्राइम शिवराम यादव, सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया, इंस्पेक्टर परतापुर राशिद अली समेत पुलिस फोर्स सुबह नौ बजे सुशील मूंछ के घर गांव मथेड़ी थाना रतनपुरी मुजफ्फरनगर पहुंच गई थी। मेरठ पुलिस के पहुंचने के बाद मुजफ्फरनगर के 21 थानों की पुलिस व पीएसी भी मूंछ के घर पहुंची। करीब 150 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में कुर्की की कार्रवाई शुरू हुई। पुलिस ने दरवाजे, खिड़की, चौखट के अलावा सीसीटीवी कैमरे, नगदी और जेवरात समेत घर का सभी सामान कुर्क कर लिया। पुलिस बल देखकर ग्रामीण भी सहम गए।
विज्ञापन

वकील बोले, यह संपत्ति मूंछ की पत्नी की 
कुर्की कार्रवाई के दौरान मूंछ के वकील अनुज शर्मा, मनमोहन शर्मा, वकार अहमद, विशाल दीक्षित एवं उस्मान सिद्दीकी भी पहुंच गए। वह कुर्की की कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद रहे। वकीलों का कहना था कि जो सामान पुलिस ने कुर्क किया है, वह सुशील मूंछ की पत्नी ऊषा देवी का है। वकीलों ने कुर्की की कार्रवाई को गलत ठहराया है। वकीलों ने बताया कि टोनी सरेंडर हो चुका। पुलिस कैसे कुर्की कर सकती है। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं रोकी। 
दोहरे हत्याकांड में फेल पुलिस 
चश्मदीद गवाह मां-बेटे की हत्या के मामले में मेरठ पुलिस फेल साबित हुई। सीसीटीवी कैमरे में गोली चलाते तीन आरोपी कैद हुए थे। जिसमें मांगे उर्फ विनय दिल्ली में जाकर सरेंडर हो गया। दूसरे आरोपी विकास जाट निवासी खांजापुर मुजफ्फरनगर को मुजफ्फरनगर पुलिस ने एनकाउंटर में मार दिया था। तीसरे आरोपी का नाम व पता ढूंढने में पुलिस नाकाम साबित हुई। मांगे को पुलिस रिमांड पर लेकर मूंछ व उसके बेटे टोनी समेत छह लोगों को साजिश का मुल्जिम बनाया। एक भी आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। सुशील के बेटे ने सरेंडर कर पुलिस की कार्यशैली की पोल खोली है। चर्चा है कि सुशील मूंछ भी जल्द सरेंडर कर सकता है। 
यह था मामला 
24 जनवरी को परतापुर के सोहरका गांव में भोलू और उसकी मां निछत्तर कौर पत्नी नरेंद्र की हत्या हुई थी। मां-बेटे नरेंद्र हत्याकांड के चश्मदीद गवाह थे। पुलिस के अनुसार जेल में बंद नरेंद्र हत्याकांड में नामजद आरोपी मालू उर्फ सौबिर ने अपने भाई मांगे उर्फ विनय से मां-बेटे को मारने की प्लानिंग बनाई। गवाही से एक दिन पहले मां-बेटे की हत्या कर दी गई, जिसमें मांगे, विकास जाट, गोलू व एक अज्ञात युवक हत्या में नामजद है। पुलिस ने सुशील मूंछ व उसके बेटे टोनी, मालू की पत्नी रश्मि, रिश्तेदार हरिओम, अमित और चाचा धर्मवीर को हत्या में साजिश रचने का मुल्जिम बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें