फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एमएसए शूटिंग प्रतियोगिता में मोनू पहले स्थान पर रहे

विज्ञापन
मेरठ शूटिंग रेंज में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते शूटर
विज्ञापन
मेरठ। रोहटा रोड स्थित मेरठ शूटिंग रेंज में चल रही ओपन एमएसए शूटिंग प्रतियोगिता में शुक्रवार को 100 से अधिक मुकाबले खेले गए। इस दौरान 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में मोनू ने 600 में से 578 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया। हरियाणा के वंश ने 600 में से 573 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर हरियाणा, शामली, हिमाचल प्रदेश समेत कई जगहों से आए शूटरों ने प्रतिभाग किया। दूसरे दिन एनआर पिस्टल, आईएसएसएफ पिस्टल, राइफल सहित अन्य इवेंट हुए। इनमें शूटरों ने शानदार प्रदर्शन कर सभी को आकर्षित किया। मेरठ शूटिंग रेंज के कोच अभिनव चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबले दो फरवरी को होंगे। लीग मुकाबलों में जिन शूटर के अंक सबसे अधिक होंगे वह भी फाइनल में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश से आए शूटिंग कोच लखपाल सिंह, उत्सव मलिक, सूरज, संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें