मेरठ। शास्त्रीनगर में शनिवार सुबह डेयरी से दूध लेकर लौट रही महिला से बाइक सवार दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने उससे मारपीट कर दी। इस पर पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर दे दी है। इसकी जानकारी पाकर पुलिस मौके पहुंची और आरोपियों की तलाश जारी है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला मारपीट का लग रहा है।