बागपत स्टेशन से जैसे ही ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई तो मनचलों ने महिला पर अश्लील फब्तियां कसनी शुरू कर दी। बाद में उन्होंने धीरे-धीरे महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू करने लगे। पहले तो महिला ने उन्हें मना किया, लेकिन जब वे नहीं मानने तो महिला को गुस्सा आ गया और उसने शोर मचाते हुए आरोपी मनचलों की पकड़ कर धुनाई शुरू कर दी। इससे ट्रेन के डिब्बे में हंगामा हो गया।
इस संबंध में फोन करके किसी ने जीआरपी को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही जीआरपी इंस्पेक्टर राजीव रंजन श्रीवास्तव, दरोगा संजय नागर, लोनी जीआरपी दरोगा मोहित सिंह, कांस्टेबल रवि सिंह और अजित सिंह मौके पर पहुंचे।
बड़ौत रेलवे स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन रुकी तो पीड़ित महिला ने पकड़े गए दोनों मनचलों को जीआरपी को सौंप दिया। दरोगा संजय नागर ने बताया कि पकड़े गए मनचलों में सोएब और जाहिद लोनी के रहने वाले हैं। इनका मेडिकल कराकर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।