महिला कांस्टेबल ने विरोध किया तो उससे हाथापाई कर खुद को कंकरखेडा थाने का पुलिसकर्मी बताया और बोला की अभी तुम्हे बताता हूं, तुम मुझे नहीं जानते हो, युवक ने महिला कांस्टेबल को जातिसूचक शब्द भी कहे।
लखनऊ में तैनात महिला कांस्टेबल अपने भाई के साथ कंकरखेडा बाईपास से अपने घर शास्त्रीनगर जा रहे थे। रास्ते में कार सवार दो युवकों ने खड़ौली चौराहे के पास महिला कांस्टेबल की गाड़ी को रोककर उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। भाई ने विरोध किया तो उससे भी बदसलूकी की। मौके पर पहुंची कंकरखेडा पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
शास्त्रीनगर निवासी एक युवक अपनी बहन जो लखनऊ में पुलिस कांस्टेबल है, उसे लेकर अपने मामा के यहां से शास्त्रीनगर कार से जा रहा था। शाम को करीब छह बजे जब वह कंकरखेडा हाईवे पर खड़ौली के पास पहुंचे तो पीछे से आए कार में सवार दो युवकों ने महिला कांस्टेबल की गाड़ी रुकवाई और फोटो खींचने लगे। जिस पर कॉन्स्टेबल के भाई ने विरोध किया तो उससे भी बदसूलकी की।
महिला कांस्टेबल ने विरोध किया तो उससे हाथापाई कर खुद को कंकरखेडा थाने का पुलिसकर्मी बताया और बोला की अभी तुम्हे बताता हूं, तुम मुझे नहीं जानते हो, युवक ने महिला कांस्टेबल को जातिसूचक शब्द भी कहे। जिसको लेकर वहां पर हंगामा हो गया।
विज्ञापन
युवक ने महिला कांस्टेबल और उसके भाई के साथ बदसूलकी भी की और मारपीट पर उतारु हो गए। इस बीच महिला पुलिसकर्मी ने कंकरखेडा पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद इंस्पेक्टर कंकरखेडा तपेश्वर सागर मौके पर पहुंचे और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर अरुण चौधरी निवासी कृष्णानगर रुड़की रोड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।