फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: लिसाड़ीगेट में युवती से छेड़छाड़, जबरन घर से ले जाने का बनाया दबाव

Thu, 17 Nov 2022 08:41 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र एक युवक ने युवती से छेड़छाड़ की और उसे जबरन घर से अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
meerut police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी में छेड़छाड़ से परेशान होकर युवती ने थाने में तहरीर दी है। युवती ने पुलिस की पूछताछ में बताया की युवक जबरन अपने साथ ले जाने का दबाव बना रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करने का आशवासन दिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक एक कालोनी निवासी युवती ने बताया की एक माह से फतेहउललापुर निवासी युवक परेशान कर रहा है। घर पर आकर जबरन उसे अपने साथ ले जाने का  दबाव बना रहा है।

विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। युवती ने बताया कि  बुधवार को  घर पर अकेली थी। उसी दौरान युवक अपने दो साथियों के साथ  घर में घुसकर हाथ पकड़ लिया। और पकड़ा कर खींचने लगा।
विज्ञापन


विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर दी। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन


सीओ कोतवाली का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें