यूपी के मेरठ जिले में युवती से मनचलों ने छेड़छाड़ कर उसको खींचने लगे। विरोध करने पर एक आरोपी ने युवती को सरेआम थप्पड़ मार दिया। जानकारी पर युवती का भाई मौके पर पहुंचा तो उन्होंने उसको भी बुरी तरह पीटा। पीड़ित परिवार ने सिविल लाइन थाने में एक आरोपी को नामजद करते रिपोर्ट कराई है।
पढ़ें : युवती से छेड़छाड़ पर बवाल, पथराव-फायरिंग, कई लोग घायल
मामला सिविल लाइन क्षेत्र के सूरजकुंड स्थित एक कॉलोनी का है। सिलाई सीखकर एक युवती मंगलवार को अपने घर लौट रही थी। तभी तीन युवकों ने युवती से छेड़छाड़ कर दी। एक मनचले द्वारा युवती को थप्पड़ मार देने पर बखेड़ा हो गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। वारदात को लेकर लोगों में आक्रोश है। युवती व उसके परिवार के साथ दर्जनों लोग सिविल लाइन थाने पहुंचे। युवती ने बताया कि तीन दिन पहले एक आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की थी। हंगामा भी हुआ, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। पुलिस ने युवती से तहरीर लिखवाई और तुरंत केस दर्ज कराया। एसओ सिविल लाइन कमलेश शुक्ला का कहना कि आरोपियों की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी गई। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।
चौकी इंचार्ज पर उठाए सवाल
पीड़ित परिवार ने मोहनपुरी चौकी इंचार्ज देवेंद्र कुमार पर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि तीन दिन पहले उन्हें प्रार्थना पत्र दिया गया था। अगर पुलिस कार्रवाई कर देती तो मंगलवार को आरोपी छेड़छाड़ और युवती व उसके भाई के साथ मारपीट न करते। आरोप है कि आरोपी की पुलिस से साठगांठ है, जिसके चलते कार्रवाई नहीं हुई थी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/