फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मोहम्मद असब ने फिर किया मेरठ का नाम रोशन

विज्ञापन
मोहम्मद असब
विज्ञापन
मेरठ। डबल ट्रैप में राष्ट्रीय चैंपियन बनकर मोहम्मद असब ने एक बार फिर मेरठ का नाम रोशन किया है। मूल रूप से मेरठ जिले के अमरौली (बड़ा गांव) निवासी मोहम्मद असब नौचंदी थाना क्षेत्र की रामबाग कॉलोनी में रहते हैं। प्रोफेशनल शूटर हैं। असब ने 2104 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए ब्रांज मेडल जीता था। साल 2016 ही में असब को लक्ष्मण अवार्ड (उत्तर प्रदेश का सर्वोच्च खेल सम्मान) से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन

असब साल 2013 में आबूधाबी में हुए डबल ट्रैप वर्ल्ड कप फाइनल में खेलने वाले भारत के इकलौते निशानेबाज थे। चार वर्ल्ड कप और एक चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद उनका चयन हुआ था। इसके बाद 2014 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में उनको धार मिली थी और उन्होंने भारत के लिए ब्रांज मेडल जीता था। तब वह सुर्खियां बने थे। साल 2015 में असब ने जयपुर में आयोजित 59वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के डबल ट्रैप में गोल्ड जीता था। असब 15 बार से ज्यादा नेशनल चैंपियनशिप में शामिल हो चुके हैं। पिछले कुछ सालों से उनका प्रदर्शन ज्यादा बेहतर नहीं चल रहा था लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। मेहनत करते रहे। अपने खेल पर फोकस किया और नतीजा सामने है। वह एक बार फिर डबल ट्रैप में राष्ट्रीय चैंपियन बन गए हैं। उन्होंने मंगलवार को दिल्ली में राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में 101 का स्कोर कर सोना जीता। उन्होंने फिर साबित कर दिया कि मेरठ को देश की स्पोर्ट्स सिटी तो है ही मेरठ से शानदार खिलाड़ी भी निकलते हैं। डबल ट्रैप के लिए कहा जाता है कि मेरठी खिलाड़ियों में सटीक निशाना साधने की स्वाभाविक प्रतिभा है। उनमें मोहम्मद असब का नाम अब टॉप पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें