फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मोहम्मद आबिद जमियत यूथ क्लब के जिला कन्वीनर बने

विज्ञापन
लावड़ - वर्किंग कमेटी की बैठक में शामिल पदाधिकारी। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
लावड़। कस्बा स्थित मस्जिद बिलाल में जमियत-उलमा-ए जिला मेरठ की वर्किंग कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में तीनों तहसीलों के अध्यक्ष, सचिव शामिल हुए।
विज्ञापन

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मौलाना नबील अहमद कमालपुरी ने की। तिलावत कलाम पाक मौलाना तसव्वुर मजाहिरी और नात शरीफ मौलाना नबील ने पेश की। बैठक में सर्वसम्मति से जमियत सद्भावना मंच, जन विकास सेवा, दीनी तालीमी बोर्ड, जमियत यूथ क्लब, और इस्लाहे माशरा आदि विभागों के लिए जिला कन्वीनर बनाए गए।
विज्ञापन

लावड़ नगर अध्यक्ष हाफिज मोहम्मद आबिद जमियत यूथ क्लब के जिला कन्वीनर बनाए गए। जनवरी में जिला प्रबंधक समिति का अधिवेशन ललियाना गांव में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। जिला संरक्षक हाफिज बाकर हुसैन की दुआ पर बैठक का समापन हुआ। मोहम्मद माज आबिद महमूदी, कारी हम्माद इशाअती, मौलाना अरशद कासमी, डॉ. अब्दुल गफ्फार, हाफिज गुलजार, कारी मोहम्मद वासिफ, हाजी मोहम्मद अली, हाफिज शहबाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें