भाजपा नेता एवं समाजसेवी अवनीश अग्रवाल टांडेवाले के फार्म हाउस पर मीडिया से मुलाकात में शादाब शम्स ने कहा उत्तराखंड में जल्द मॉडल मदरसे विकसित किए जाएंगे।सरकार ने विद्यार्थियों को फ्री कोचिंग देने और मदरसों को अंग्रेजी माध्यम शिक्षा से जोड़ने की योजना को प्रभावी बनाया है।
केंद्रीय मंत्री शादाब शम्स ने कहा प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य है कि मदरसों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को दीनी तालीम के साथ अंग्रेजी माध्यम की दुनियावी तालीम लेकर राष्ट्रसेवा की दिशा में अग्रसर करना है। इसी उद्देश्य से उत्तराखंड सरकार ने मदरसों में शिक्षा के स्तर में सुधार की योजना तैयार की है, ताकि मदरसों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के एक हाथ में लैपटॉप और दूसरे में कुरान हो।
उन्होंने कहा कि मदरसों में फजिर की नमाज़ से प्रातः आठ बजे तक दीनी तालीम और उसके बाद अंग्रेजी माध्यम की दुनियावी तालीम की व्यवस्थाएं की जा रहीं हैं। कैबिनेट मंत्री शादाब शम्स का नजीबाबाद पहुंचने पर भाजपा नेता अवनीश अग्रवाल टांडेवाले, राजन टंडन गोल्डी, वसीम कुरैशी सहित अनेक नेताओं ने स्वागत किया।