फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो नेता की बहन से आबूलेन पर बदमाशों ने मोबाइल छीना, थाने में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आबूलेन पर भाजयुमो नेता की बहन से बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीनकर फरार हो गए। जानकारी पर भाजयुमो अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे और हंगामा किया।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र में 284 चैपल स्ट्रीट निवासी अमित गोयल भाजयुमो नेता है। शुक्रवार शाम उनकी बहन सोनिया औघड़नाथ मंदिर से लौट रहीं थीं। आबूलेन पर हनुमान मंदिर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने सोनिया से मोबाइल छीन लिया। शोर मचाने पर बदमाश मौके से फरार हो गए। जानकारी पर भाजयुमो अध्यक्ष वीनस शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ पहले मौके पर और फिर थाने पहुंचे।
मामले की जानकारी लेने के बाद थानाध्यक्ष सदर से लुटेरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। थानाध्यक्ष सदर दिनेश चंद ने सीसीटीवी कैमरे देखने के लिए एक टीम लगा दी। आश्वासन दिया कि जल्द लुटेरे पकड़े जाएंगे। इस दौरान वीनस शर्मा ने कहा कि सरेशाम महिला से लूट की घटना को लेकर कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने 48 घंटे में घटना का खुलासा नहीं होने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। पुलिस की गश्त को लेकर भी उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें