फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर थाने में बनाई गई मोबाइल पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
हर थाने में बनाई गई मोबाइल पार्टी
विज्ञापन

बिजनौर। लॉकडाउन के दौरान कोरोना से फाइट के लिए एसपी संजीव त्यागी ने फाइट कोरोना नाम से फेसबुक पेज बनाया है। हर थाने में जनता के सहयोग के लिए मोबाइल पार्टी बनाई गई है।
विज्ञापन

एसपी संजीव त्यागी के अनुसार फाइट कोरोना फेसबुक पेज पर सभी जरूरी नंबर डाले गए हैं। जिलेवासी घर बैठकर ही संबंधित विभाग के अफसर का नंबर लेकर बात कर अपनी समस्या का निस्तारण कर सकते हैं। जिले में जोनल, सेक्टर स्कीम लागू की गई है। समस्या होने पर जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, सब सेक्टर मजिस्ट्रेट के नंबरों पर भी बात की जा सकती है। हर थाने में बनाई गई मोबाइल टीम की सूची भी फेसबुक पेज पर डाली गई है। कोई गांववाला लॉकडाउन का पालन न करने वालों की सूचना इन नंबरों पर दी जा सकती है। आपदा प्रबंधन की सूची के नंबरों पर फोन कर खाद्यान्न मंगवाया जा सकता है। एसपी ने बताया कि कोरोना संदिग्ध निगरानी फार्म भी बनाया गया है। यह ऑनलाइन भरा जाएगा। इसमें सूचना भरते ही डाटा पुलिस के पास आ जाएगा। अपने आसपास के कोरोना संदिग्धों की सूचना इस पर दी जा सकती है। अन्य जानकारी भी फेसबुक पेज पर हैं। एसपी ने इस फेसबुक पेज से अधिक से अधिक जनता से जुड़ने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

इन नंबरों पर करें संपर्क
इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम 01342-262031
सीएमओ 7839788043
नोडल चिकित्साधिकारी कोरोना 9410601452
जिला अस्पताल कंट्रोल रूम 01342-264615
फाइट कोरोना सेल 7839873590
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें