फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मोबाइल अपडेट करते समय हुआ हैक, खाते से 69 हजार उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
-पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज, जांच शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने सिस्टम अपडेट का नोटिफिकेशन भेजकर पीड़ित विपिन मित्तल का मोबाइल हैक कर लिया। इसके बाद युवक के खाते से 69 हजार रुपये उड़ा दिए। कुछ देर बाद खाते से पैसे कटने का मैसेज आया तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

पीड़ित ने शारदा रोड स्थित शिवशंकर पुरी निवासी विपिन मित्तल ने बृहस्पतिवार को बृह्मपुरी थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 21 अप्रैल को उनके मोबाइल फोन पर सिस्टम अपडेट का नोटिफिकेशन आया था। उन्होंने जैसे ही नोटिफिकेशन पर क्लिक किया, मोबाइल फोन उनके नियंत्रण से बाहर हो गया। आरोप है कि इसके बाद साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर बैंक खाते से तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 69 हजार रुपये निकाल लिए। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर तीन बार में रकम कटने के मैसेज मिलने पर ठगी का पता चला। इसके बाद उन्होंने बैंक खाते की जांच की तो साइबर फ्रॉड की पुष्टि हुई। पीड़ित ने रकम वापस दिलाने की मांग की गई है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साइबर टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें