महत्वपूर्ण फीचर के साथ मुस्लिम समाज में रमजान माह में जकात देने का प्रतिशत भी ऐप के कैलकुलेटर द्वारा जोड़ सकते हैं। जिसमें ज्वैलरी, कैश इन हैंड, कैश इन बैंक एकाउंट, कैश इन बिजनेस एकाउंट, प्रोपर्टीज, रेंट इनकम सहित लोगों की इनकम के हिसाब से जकात की रकम आसानी से निकाली जा सकती है।
ऐप में अल्लाह के 99 नाम, क्षेत्रवार रमजान की टाइमिंग के अलावा छह कलमे दिए गए हैं। इस्लामिक वॉल पर देश और विदेश की मस्जिदों के फोटो व मैसेंजर पर बातचीत कर सकते हैं। ऐप में तसबीह पढ़ने जैसी खूबियों से लेकर कुल 13 तरह के फीचर्स मुस्लिम समाज के लिए काफी सहूलियत भरे हैं।
मझले रोजे की होती है अधिक अहमियत
रमजान के पाक महीने में मझले रोजे की अहमियत अधिक होती है। नायब शहरकाजी जैनुर राशिद्दीन ने बताया कि दूसरे अशरे में 14वां रोजा मझला कहलाता है। इसमें लोगों को अपने बुजुर्गों, नौजवानों जो अब इस दुनिया में नहीं है, उनके लिये मगफिरत की दुआ मागनी चाहिए। उन्होंने बताया कि मझले रोजे के बाद से मुस्लिम लोग ईद की तैयारी में जुट जाते हैं।
नायब शहरकाजी ने ईद की तैयारियों में इबादत न भूलने की अपील की। लोग ईद की तैयारियों के दौरान इबादत से दूरी बना लेते हैं। ऐसा कर लोग गुनाह में शामिल न हों। इसके अलावा उन्होंने कहा कि 20 मई को उनके पिता शहरकाजी जैनुल आबिद्दीन का इंतकाल हुआ था। उनके पिता देवबंद दारूल उलूम के मजलिस ए शूरा के सदस्य, लखनऊ नदवातुल उलूम व अलीगढ़ मुस्लिम विवि के शूरा के सदस्य रहे हैं। लोगों से उनके पिता की मगफिरत के लिए दुआ करने की अपील की।
एप में ये हैं फीचर
1. प्रेयर टाइमिंग
2. मंथली प्रेयर टाइमिंग
3. किबला कम्पास
4. रमजान टाइमिंग
5. इस्लामिक कैलेंडर
6. 99 नेम्स ऑफ अल्लाह
7. मोस्कोज फाइंडर
8. हलाल पैलेस फाइंडर
9. दुआज
10. कलिमाज
11. कुरआन
12. तसबीह
13. जकात कैलकुलेटर
14. इस्लामिक वॉल
स्मार्ट फोन आज सभी की जरूरत
समय के लिहाज से स्मार्ट फोन आज सभी की जरूरत बन चुका है। ऐसे में इन ऐप से लोगों को इबादत के साथ फर्ज अदा करने में आसानी होती है तो यह अच्छी बात है। लेकिन कुरआन ए पाक और छह कलमा ऐप में हैं तो फोन में फिल्मी गीत और गलत वीडियों न हों, लोगों को इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए। - शहरकाजी जैनुस साजिद्दीन सिद्दीकी
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/