फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर स्टंट करते मनचलों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पकड़ा, अभियान रहेगा जारी

Thu, 15 Dec 2016 07:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
पुलिस अभियान
विज्ञापन
मेरठ में गुरुवार को सदर पुलिस ने वेस्ट एंड रोड पर मनचलों के खिलाफ अभियान चलाया। इसकी मॉनिटरिंग के लिए खुद एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी स्कूलों की छुट्टी के समय यहां पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने छात्राओं से बात की। इसके बाद एक टेंपो में बैठ गए और पुलिसकर्मियों को बस की आड़ में खड़ा कर दिया। तभी छात्राओं के सामने बाइक पर स्टंट करते और फब्तियां कसते मनचले दिखे। कुछ मनचलों ने पुलिस को देख बाइक तेजी से दौड़ाते हुए भागने की कोशिश की, तो उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पूछताछ के बाद पांच युवकों को सदर थाने भेज दिया। एसपी ने छात्राओं को आश्वासन दिया कि रोजाना थाना पुलिस यहां अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें