मेरठ। परतापुर स्थित युवा क्रिकेट एकेडमी में रविवार को एमएमजी परतापुर और राॅयल चैलेंजर की टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें एमएमजी परतापुर की टीम ने 46 रन से मैच जीता।
एमएमजी परतापुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 6 विकेट पर 212 रन बनाए। इसमें राजन ने 23, ईशान ने 30, शिवराज ने 19 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में गुलवीर ने तीन, अंकित और विनय ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर की टीम 25 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 166 रन ही बना सकी और 46 रन से पीछे रह गई। टीम की ओर से ओम शर्मा ने 35, विनय गहलोत ने 37, लल्लू ने 21 और शशांक ने 15 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में हरीश ने दो, राजा ने दो, मोक्ष ने दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच हरीश को चुना गया। इस मौके पर सचिन शर्मा, प्रिंस आदि मौजूद रहे।