बेगमपुल व्यापार संघ के चुनाव में विजेयी प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
विरोध और आरोपों के बीच शनिवार को बेगमपुल व्यापार संघ का चुनाव संपन्न हो गया। अध्यक्ष पद समेत तीन पद एसएस डोडी पैनल ने कब्जाए हैं। एक पद निरंजन पैनल के खाते में गया है। 158 वोटरों में से 156 ने मतदान का प्रयोग किया।
संयुक्त व्यापार संघ के मंत्री विपुल सिंघल और विजय आनंद की निगरानी में चुनाव हुुआ। अध्यक्ष पद पर एमएस डोडी ने निरंजन शर्मा को 70 मतों से हराया। उपाध्यक्ष पद पर राजेश्वर डे ने 47 मतों से राजीव सिंघल को मात दी। कोषाध्यक्ष पद पर अशोक माहेश्वरी ने 21 वोटों से महेंद्र सचदेवा और महामंत्री पद पर अनुराग कन्नौजिया ने 9 मत से जतिन गोयल को हराया। सहमंत्री पद पर राकेश बतवानी पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। सुबह 11 बजे आपका बाजार स्थित मतदान स्थल पर मतदान शुरू हुआ, जो दोपहर 3 बजे तक चला। कई बार मतदान करने आए सदस्यों की झड़प भी हुई। मतदान उन्हीं सदस्यों को करने दिया जिन्होंने वर्ष 2016-17 की सदस्यता फीस जमा कराई थी। जिन सदस्यों की फीस रुकी थी, उन्हें मतदान से रोक दिया गया। इससे हंगामा हो गया। संयुक्त व्यापार संघ के पर्यवेक्षकों के हस्तक्षेप करने के बाद इन्हें मतदान करने दिया गया। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने भी मतदान का जायजा लिया।
156 सदस्यों ने डाले मत
बेगमपुल व्यापार संघ के चुनाव अधिकारी मुकुल सिंघल ने बताया कि चुनाव में कुल 158 सदस्यों को प्रतिभाग करना था। 156 सदस्यों ने मत डाले। नवनियुक्त कार्यकारिणी जल्द शपथ लेगी।
ये रहा परिणाम
पद डोडी पैनल मत निरंजन पैनल मत निरस्त मत
अध्यक्ष एमएस डोडी 112 निरंजन शर्मा 42 2
उपाध्यक्ष राजेश्वर डे 100 राजीव सिंघल 53 3
कोषाध्यक्ष महेंद्र सचदेवा 63 अशोक माहेश्वरी 84 9
महामंत्री अनुराग कन्नौजिया 75 जतिन गोयल (निर्दलीय) 66 15