फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने सीएम योगी से की नए बाईपास की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उन्हें मेरठ से संबंधित मुद्दों से अवगत कराया। एमएलसी ने परतापुर से दबथुवा होते हुए मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय से रुड़की रोड तक नए बाईपास के निर्माण की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।
विज्ञापन

एसमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह बाईपास बनने से मेरठ शहर के अंदर और मेरठ बाईपास पर ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी। इसके साथ ही इस रोड पर शैक्षिक संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र- छात्राओं को भी राहत मिलेगी। नए बाईपास से जुड़ने वाले गांवों में भी कनेक्टिविटी बढ़ने से विकास होगा। मुख्यमंत्री ने जल्द ही संबंधित विभागों को दिशा निर्देश जारी करने की बात कही। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में ईडब्लूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को उम्र में 5 वर्ष की आयु छूट देने की मांग की। वहीं बागपत स्थित परशुराम धाम (खेड़ा) व भगवान परशुराम महादेव मंदिर के सुंदरीकरण और जीर्णोद्धार करवाने की मांग रखी। इस दौरान एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज के साथ रश्मि भारद्वाज, यश और शीतल उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें