फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज सदस्यता अभियान में प्रदेश में दूसरे स्थान पर आए

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेश में चलाए गए राष्ट्रीय सदस्यता अभियान में एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज विधान परिषद सदस्यों की सूची में दूसरे स्थान पर आए हैं। उन्होंने 25 हजार से अधिक भाजपा के सदस्य बनाए हैं।
विज्ञापन

भाजपा ने गत माह राष्ट्रीय सदस्यता अभियान 2024 चलाया। इस अभियान में सभी सांसदों, राज्य सभा सदस्यों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को पार्टी के सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला था। अभियान में भाजपा ने प्रदेश में सबसे अधिक सदस्य बनाने पर टॉप टेन सांसदों, राज्यसभा सदस्यों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों की सूची जारी की है। इसमें एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज एमएलसी की टॉप टेन में दूसरे नंबर पर आए हैं। सूची में पहले नंबर पर एके शर्मा रहे हैं, जबकि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तीसरे स्थान पर रहे हैं। सांसदों की सूची में मेरठ सांसद अरुण गोविल चौथे स्थान पर आए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें