फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की हालत गंभीर, मल्टीपल ऑर्गन डेमेज, विधायक संगीत सोम ने डीजीपी से मिलकर उठाया मुद्दा 

Fri, 24 Aug 2018 10:26 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
डीजीपी से मिलने जाते विधायक संगीत सोम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के सरधना में केरोसिन उड़ेलकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई दसवीं कक्षा की छात्रा की हालत नाजुक बनी हुई है। सोमवार देर शाम दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हुई इस छात्रा को डॉक्टरों ने आईसीयू में रखा है। छात्रा की हालत लगातार गंभीर बनी हुई है। उधर इस मामले में कार्रवाई को लेकर भाजपा विधायक संगीत सोम लखनऊ में पुलिस महानिदेशक से मिले और पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी ली।
विज्ञापन

जानें छात्रा के स्वास्थ्य को लेकर चिकित्सकों का क्या कहना है :-
 
 

जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है छात्रा

जानकारी के अनुसार मल्टीपल ऑर्गन डेमेज होने के कारण छात्रा की हालत में सुधार की रफ्तार काफी सुस्त है। डॉक्टरों के अनुसार छात्रा करीब 70 फीसदी तक झुलस चुकी है। बृहस्पतिवार देर रात सफदरजंग अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि अभी छात्रा की तबियत को लेकर कुछ भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा सकती है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की मानें तो 24 घंटे से ज्यादा समय होने के बाद वह अस्पताल तक पहुंची है, सही समय पर उचित इलाज न मिल पाने से  हालत और खराब है। 

सफदरजंग अस्पताल के बर्न विभाग के डॉक्टरों की मानें तो शुक्रवार को कुछ मेडिकल टेस्ट के बाद ही उसके स्वास्थ्य से जुड़ी सटीक जानकारी मिल सकती है। परिजनों के अनुसार सरधना में कुछ लोग काफी दिन से उनकी बेटी को परेशान कर रहे थे। जब उन्हें इसका पता चला तो वे उन लोगों के घर पहुंचे और इसकी शिकायत की। इसका बदला लेने के लिए आरोपियों ने छात्रा को जिंदा जलाने की कोशिश की। छात्रा को सीएचसी से मेरठ और फिर दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर किया गया था।

झुलसी छात्रा दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। वहीं,बृहस्पतिवार को शिक्षण संस्थाओं में छात्रा की जिंदगी की सलामती के लिए प्रार्थना की गई। उधर, इस मामले में कार्रवाई को लेकर विधायक संगीत सोम लखनऊ में पुलिस महानिदेशक से मिले और पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी ली।

विधायक संगीत सोम के पीए शेखर सोम ने बताया कि विधायक इस मामले में लगातार पुलिस-प्रशासन एवं पीड़ित छात्रा के परिजनों के संपर्क में है। सीओ संतोष कुमार ने भी बृहस्पतिवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जाकर छात्रा का हाल जाना। वहीं, एसडीएम अमित कुमार ने बुधवार शाम पीड़ित छात्रा के परिजनों को एक लाख रुपये का चेक सौंपा था। उन्होंने बताया कि चेक जिला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से छात्रा के उपचार के लिए दिया गया है।  
विज्ञापन

पीड़िता से मिली राज्य महिला आयोग की टीम

महिला आयोग की चेयरपर्सन विमला बाथम - फोटो : अमर उजाला
सरधना की पीड़ित छात्रा से राज्य महिला आयोग की टीम ने मुलाकात की। राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन विमला बाथम के साथ आयोग की सदस्य राखी त्यागी व अवनी सिंह ने सफदरजंग अस्पताल दिल्ली में आईसीयू में भर्ती सरधना पीड़िता व गाजियाबाद की संजय नगर निवासी महिला जिसके ऊपर तेजाब फेंका गया, दोनों से मिलने पहुंचीं। परिवार को ढांढस बंधाया व आरोपियों को जल्द से जल्द कठोर सजा दिलवाने का आश्वासन दिया।   

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें