विधायक शाहिद मंजूर द्वारा मुंडाली में रास्ते का फीता काटकर उदघाटन किया जाता हुआ। स्त्रोत:- संवा
मुंडाली। खरखौदा ब्लॉक क्षेत्र के गांव मुंडाली में ग्रामीणों की मांग पर लंबे समय से खस्ता हालत में पड़े रास्ते के निर्माण का पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं किठौर विधायक शाहिद मंजूर ने शिलान्यास किया।
मुंडाली गांव के मध्य का मुख्य रास्ता काफी समय से जर्जर हालत में था। ग्रामीण लंबे समय से इसके निर्माण की मांग कर रहे थे। बुधवार को विधायक शाहिद मंजूर मुंडाली गांव पहुंचे और 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इंटरलॉक रास्ते का शिलान्यास किया। ग्रामीणों ने गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनवाने की मांग रखी। इस पर विधायक ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का प्रस्ताव शासन को भेजने का आश्वासन दिया। इस दौरान मोहम्मद आरिफ, सलीम अहमद, मुर्शलीन, अफजाल प्रधान, हारुन, इमरान आदि मौजूद रहे।