फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 छात्राओं को विधायक ने की साइकिल वितरित

विज्ञापन
दौराला - रुहासा गांव में छात्राओं को साइकिल वितरित करते विधायक अतुल प्रधान। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
दौराला। सरधना विधायक अतुल प्रधान ने शुक्रवार को रुहासा गांव में 10वीं और 12वीं में अच्छे अंक प्राप्त कर पास होने वाली 50 छात्राओं को साइकिल वितरित की। अतुल प्रधान ने कहा कि देहात की छात्राओं को दूर स्कूल जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। बहुत से गांव ऐसे भी हैं, जहां आने-जाने के साधन नहीं हैं। कहा कि बेटियां पढ़े और अपने परिवार का नाम रोशन करें इसी उद्देश्य से उन्होंने साइकिल वितरित करने का कार्यक्रम शुरू किया है। इस दौरान गणमान्य लोगों और मौलानाओं को भी सम्मानित किया गया। कहा कि यह सिर्फ एक साइकिल नहीं आत्मविश्वास और स्वतंत्रता की दिशा में एक कदम है ताकि ये बेटियां अपने सपनों की राह पर बिना रुके आगे बढ़ सकें। इस दौरान बाबर रिजवी, नितिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें