फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरातन छात्र सम्मेलन में दोस्तों से मिलकर खिले चेहरे

विज्ञापन
दौराला- आदर्श इंटर कॉलेज में पुरातन छात्र सम्मेलन में मौजूद पुराने छात्र। स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। सरसवा स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में शुक्रवार को 2003-2004 हाई स्कूल बैच के पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में पुराने साथियों को देखकर खुशी से चेहरे खिल उठे। पुरातन छात्रों ने कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव व अपनी यादों को साझा किया।
छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि सोनीपत के सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी सत्यप्रकाश कटारिया, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ सहायक कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मेरठ प्रदीप कुमार बंसल का विनय कुमार, प्रधानाचार्य संजय शर्मा, राजेंद्र सिंह ने शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया। 22 वर्ष बाद अपने सहपाठियों को एक साथ पाकर सभी पुरातन विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरातन छात्रों ने शिक्षकों को उपहार वितरित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पुरातन छात्रों ने खट्टे मीठे अनुभव और पुरानी यादों को ताजा किया। सभी कक्षाओं के मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पुरातन छात्रों में जोनी, राजीव, विपिन, धर्मेंद्र, अमित, कपिल, सोहनवीर सिंह, इंतजार, अरशद समेत लगभग 25 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। संचालन वरिष्ठ अध्यापक पंकज शर्मा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें